बदरीनाथ हाइवे पर चमोली और पीपलकोटी के बीच बिहरी नामक स्थान पर शुक्रवार को टेंपो ट्रेवल्स और बाइक में टक्कर हो गयी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुलिसकर्मी हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बदरीनाथ हाइवे पर बिरही पुलिस चेक पोस्ट के पास चमोली से बदरीनाथ की ओर से जा रहे यात्री वाहन टेंपो ट्रेवल्स तथा बिरही की ओर से आ रही बाइक की आपस में टक्कर […]Read More
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच एसवाईएल के विषय को और लंबा न खींचकर हरियाणा के कानूनी हक का सम्मान करते हुए पंजाब की सरकार को तत्काल हरियाणा को पानी देने की व्यवस्था करनी चाहिए। ये बात उन्होंने अपने जगाधरी निवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को तत्काल उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि […]Read More
बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा बलुवाड़ा में बीते सप्ताह हुए मो. जुम्मन के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने शाखा अध्यक्ष मो. अहसान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान ने कहा कि पिछले दिनों रात के करिब दो बजे निंगा बलुवाड़ा निवासी जुम्मन मियां को घर के पास बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। करीब एक […]Read More
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शुक्रवार को चल रहे 19वें एशियाई खेलों के सेमीफाइनल मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61-14 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने इस सेमीफाइनल में अपने ए-गेम का प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह पक्की की। एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने मध्यांतर तक पाकिस्तान पर 30-5 से बढ़त बना ली। पुरुष कबड्डी सेमीफाइनल के पहले हाफ में भारत ने तीन बार ऑलआउट किया। […]Read More
नासिक जिले के शिंदे पलासे इलाके में एक कंपनी में पुलिस ने छापा मारकर 132 किग्रा ड्रग्स जब्त किया है। यहां जब्त की गई ड्रग्स की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कंपनी के मालिक भूषण पाटिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन की टीम ने तीन दिन पहले एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद नासिक की ड्रग बनाने वाली कंपनी श्री […]Read More