ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंजाब सरकार हरियाणा को तत्काल पानी देने की व्यवस्था करे: कंवरपाल

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच एसवाईएल के विषय को और लंबा न खींचकर हरियाणा के कानूनी हक का सम्मान करते हुए पंजाब की सरकार को तत्काल हरियाणा को पानी देने की व्यवस्था करनी चाहिए। ये बात उन्होंने अपने जगाधरी निवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को तत्काल उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर अमल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एसवाईएल को लेकर न्यायालय के आदेश को मानना हमारी जिम्मेदारी है। चाहे वह आदेश सरकार के लिए हो या जनता के लिए सबका दायित्व बनता है कि हम उसका पालन करें। एसवाईएल पर पंजाब का व्यवहार बिल्कुल गैर जिम्मेदाराना रहा है।

उन्होंने कहा कि कम पानी होने पर भी हरियाणा देश की राजधानी को पूरा पानी दे रहा है। इसी सकारात्मक सोच के साथ पंजाब सरकार को काम करना चाहिए। पंजाब सरकार तर्क दे रही है कि एसवाईएल में पानी कम हो गया है। पानी कम है तो पंजाब से पाकिस्तान पानी कैसे जा रहा है। जब प्राकृतिक आपदा आई तो बरसात के मौसम में पंजाब के मुख्यमंत्री ने हरियाणा से पानी लेने को कहा था । इस प्रकार की राजनीति को छोड़ कर पंजाब को यह विवाद लंबा नहीं खींचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *