ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बदरीनाथ हाइवे पर टेंपो ट्रेवल्स और बाइक की टक्कर, तीन लोगों की मौत

बदरीनाथ हाइवे पर चमोली और पीपलकोटी के बीच बिहरी नामक स्थान पर शुक्रवार को टेंपो ट्रेवल्स और बाइक में टक्कर हो गयी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुलिसकर्मी हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बदरीनाथ हाइवे पर बिरही पुलिस चेक पोस्ट के पास चमोली से बदरीनाथ की ओर से जा रहे यात्री वाहन टेंपो ट्रेवल्स तथा बिरही की ओर से आ रही बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुलिसकर्मी हैं।मृतकों की पहचान कांस्टेबल सचिन कुमार (पुलिस लाइन गोपेश्वर), कांस्टेबल जयवीर (पुलिस लाइन गोपेश्वर) और दीपक पुत्र शिवनाथ निवासी पुराना बाजार चमोली के रूप में हुई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *