ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नासिक में ड्रग्स बनाने वाली कंपनी पर पुलिस का छापा, 132 किग्रा ड्रग्स जब्त

नासिक जिले के शिंदे पलासे इलाके में एक कंपनी में पुलिस ने छापा मारकर 132 किग्रा ड्रग्स जब्त किया है। यहां जब्त की गई ड्रग्स की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कंपनी के मालिक भूषण पाटिल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन की टीम ने तीन दिन पहले एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद नासिक की ड्रग बनाने वाली कंपनी श्री गणेशाय इंडस्ट्रीज के बारे में जानकारी मिली थी। इसी के बाद साकीनाका पुलिस स्टेशन की टीम ने नासिक पुलिस के साथ आज शिंदे पलासे इलाके में स्थित उक्त कंपनी में छापा मारा था।

इससे पहले पुणे स्थित ससून अस्पताल के गेट पर पुलिस ने पिछले सप्ताह भारी मात्रा में ड्रग पकड़ा था। इस मामले में अस्पताल के कई कर्मचारियों सहित स्थानीय पुलिस के ड्रग रैकेट में शामिल होने का भंडाफोड़ हुआ था। इसलिए पुणे पुलिस आयुक्त ने दस पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया और करीब 360 पुलिस कर्मियों की छानबीन की जारी है। इसी मामले में ललित पाटिल को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह फरार हो गया था। नासिक जिले में जिस कंपनी पर आज छापा मारा गया है, वह फरार ललित पाटिल के भाई भूषण पाटिल की है। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *