छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा मंगलवार की देर शाम को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत आयोग द्वारा इस अवधि के दौरान एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण पर रोक लगाई गई है। […]Read More
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को हरियाणा के 58वें स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। हरियाणा के राज्यपाल ने एक्स पर हरियाणा दिवस पर शुभकामनाएं संदेश तथा कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का उपदेश दिए जाने की तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा है कि देशोऽस्ति हरियानाख्यः पृथिव्यां स्वर्गसन्निभः । राज्यपाल ने कहा है कि वह 58वें हरियाणा दिवस के अवसर पर, राज्य के सभी लोगों को हार्दिक बधाई […]Read More
पंजाब के मुद्दों पर आज आहूत मान सरकार की महाबहस से कुछ घंटे पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दो बिलों को मंजूरी प्रदान कर दी है। मान सरकार ने राज्यपाल के पास तीन बिल भेजे थे। इन बिलों को मंजूरी नहीं दिए जाने के कारण पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुकी है। इस केस की सुनवाई तीन नवंबर को होगी। इससे पहले ही राज्यपाल ने दो बिलों को मंजूरी प्रदान कर दी […]Read More
संत जेवियर्स कॉलेज में इंटरनेशनल कांफ्रेंस 20 से 22 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा। संत जेवियर कॉलेज रांची में एडवांस इन नॉवेल मैटेरियल्स टुवर्ड्स सफ्टेनेवल फ्यूचर विषय पर प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। सम्मेलन संत जेवियर्स कॉलेज रांची के भौतिकी विभाग एवं कंडेंस्ड मैटर रिसर्च सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश से भौतिकी और संबंधित विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े प्रख्यात शिक्षाविद उपस्थिति होंगे। इस सम्मेलन […]Read More
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 88 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल […]Read More