राजस्थान विधानसभा चुनाव में कोई भी मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंच नहीं पाने के कारण मताधिकार से वंचित न रहे, इस दिशा में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रदेश में दुर्गम पहाड़ी इलाकों से लेकर, बहुत कम आबादी वाले मरुस्थलीय क्षेत्र में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने शनिवार को बताया कि सुगम और समावेशी मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में दुर्गम, दूरदराज […]Read More
विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान राज्य में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी विजिल के माध्यम से शुक्रवार देर शाम तक तक राज्य में प्राप्त कुल 3891 शिकायतों में से 3218 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों के त्वरित और […]Read More
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जॉब फॉर लैंड मामले में पूर्व रेलमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के कथित सहयोगी अमित कात्याल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी इस मामले में धन शोधन जांच के सिलसिले में की गई है। ईडी ने अमित कात्याल को पटना में देररात हिरासत में लिया था। कात्याल को स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। कारोबारी अमित एके इन्फोसिस्टम […]Read More
पांच दिवसीय दीपावली पर्व के दूसरे दिन रूप चतुर्दशी पर बाबा महाकाल को तड़के गर्म जल से स्नान करवाया गया। अभ्यंग स्नान में बाबा को हल्दी,चंदन,इत्र,सुगंधित द्रव्य से बने उबटन को पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा लगाया गया। अब गर्म जल से स्नान का सिलसिला फाल्गुन माह तक जारी रहेगा। ऐसा हर वर्ष होता है। पुजारी दिलीप गुरू ने बताया कि शनिवार तड़के बाबा महाकाल को अभ्यंग स्नान पश्चात भगवान के मस्तक पर सूर्य और […]Read More
फरीदाबाद में महिला टीचर द्वारा फेंके गए स्टील के स्केल से छठी कक्षा के छात्र की आंख फूटने मामले में 20 दिन बीतने के बावजूद आरोपी टीचर व प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। परिजन पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है और वे इसको लेकर पुलिस कमिश्रर राकेश आर्य से मिले और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना 21 अक्टूबर की है, जब सरकार ने ग्रुप सी […]Read More