सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बेगूसराय के पावन गंगा तट सिमरिया एवं झमटिया में जहां बिहार के विभिन्न हिस्सों से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, अन्य गंगा तट पर भी बेगूसराय और आसपास के जिला से लोगों की भीड़ जुट रही है। गुरुवार को भी सिमरिया एवं झमटिया गंगा घाट पर स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही […]Read More
जम्मू के डोडा जिले में बुधवार देर रात के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग में आठ घर जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जांच के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। इस आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने कहा हमें सुबह सूचना मिली कि डोडा में कुछ […]Read More
असम राइफल्स ने नगालैंड पुलिस के साथ मिलकर नगालैंड के मोकोकचुंग जिले के मोंगसेनयिमती गांव के सामान्य क्षेत्र से एनएससीएन (केवाईए) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। असम राइफल्स द्वारा आज दी गई जानकारी में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान एनएससीएन कैडर को गिरफ्तार किया गया। इस सिलसिले में आगे के कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।Read More
वैश्विक बाजार से स्थिर संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की सपाट शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का सेंसेक्स 141.15 अंक यानी 0.21 फीसदी की उछाल के साथ 65,817.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी 40.85 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 19,716.30 पर ट्रेंड कर रहा है। आज शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट […]Read More
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उड़नदस्ता और स्टेटिक निगरानी टीम (एफएसटी, एसएसटी), पुलिस और प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा सीज की गई सात करोड़ 58 लाख 42 हजार 948 रुपये की नकदी एवं अन्य कीमती सामग्री आम जनता और सही व्यक्तियों को लौटा दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने शनिवार को बताया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान नकदी या कीमती सामान रिलीज करने के अब तक 282 प्रकरणों का जिला स्तरीय समितियों […]Read More