अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का 18 नवंबर को स्टेडियम में ध्वजारोहण एवं पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर दीपदान के बीच रंगारंग आगाज होगा। मेले में हर दिन देशी-विदेशी मेहमानों के बीच खेलकूद व पशु प्रतियोगिता होगी। राजस्थानी लोक कलाकार लोक कला एवं संस्कृति की छटा बिखेरेंगे तथा प्रसिद्ध सिंगर अमित मिश्रा सुर व संगीत की सरिता बहाएंगे। पर्यटन अधिकारी प्रधुमन सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से 23 नवंबर को मेला स्टेडियम […]Read More
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन ने शुक्रवार को सिहावा भवन सिविल लाईन्स स्थित आदर्श मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान के बाद राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।Read More
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 में कुल 2533 अभ्यर्थी (2280 पुरूष, 252 महिला एवं 1 थर्ड जेण्डर अभ्यर्थी) निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सिर्फ बालाघाट जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों- बैहर, लांजी, एवं परसवाड़ा के सभी मतदान केंद्र, मंडला जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों बिछिया […]Read More
ग्रांट रोड इलाके में स्थित धवलगिरी नामक 22 मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार को सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। फायरब्रिगेड की आठ गाड़ियाें ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग में फंसे सात लोगों को सुरक्षित निकाला और आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रांट रोड के कपासवाड़ी इलाके में स्थित धवलगिरी बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर आग लग गई थी। धीरे-धीरे आग 11वीं और 12वीं मंजिल तक […]Read More
जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अचिनपुर में लगे जियो कंपनी के मोबाइल टॉवर को नक्सलियों ने गुरुवार रात आग लगा दिया है, जिसकी सूचना पर आज शुक्रवार सुबह पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। विकास विरोधी नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। टेलीफोन टाॅवर में आगजनी के बाद से क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होने के चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।Read More