लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर व रुईधासा कालितला मंदिर में गुरुवार को नए वर्ष के पहले माह को अमावस्या पूजा आयोजित की गई। बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे। भक्त सुबह से ही माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे थे। भक्त बढ़ चढ़ कर पूजा में शामिल […]Read More
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हिन्दी में एमबीबीएस का संचालन मध्यप्रदेश के छात्रों के लिये महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप छात्रों को उनकी ही भाषा में उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु यह अभिनव प्रयास किया गया है। यह गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश हिन्दी भाषा में एमबीबीएस की शिक्षा प्रदान करने वाला पहला राज्य है। मेडिकल पाठ्यक्रम को पढ़ाये जाने वाली 16 भाषाओं में अब हिन्दी भी शामिल हैं। […]Read More
नेशनल हाइवे पर ट्रक ड्राइवरों को नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में पुलिस ने गांव खाराखेड़ी के पास एक होटल से युवक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चूरापाेस्त बरामद किया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद पुलिस टीम एएसआई कपिल देव के नेतृत्व में नेशनल हाइवे पर गांव खाराखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि हनुमानगढ़ के गांव नगरासरी का रहने वाला भंवर लाल […]Read More
स्वामी विवेकानंद की जन्मजयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) 12 जनवरी पर भारत विकास परिषद तिलक शाखा एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा मैराथन दौड़ और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें शहर के युवा स्वास्थ और देश भक्ति का संदेश देंगे। तिलक शाखा के कार्यक्रम संयोजक मुकेश श्रीमाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रताप नगर चौराहा से प्रातः सात बजे राष्ट्रीय युवा दिवस पर मैराथन दौड़ शुरू होगी जिसमें मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बाला […]Read More
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूरे देश में तैयारी की जा रही है। इस क्रम में गाजियाबाद में विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठनों ने भी तैयारी को लेकर दिन-रात एक कर रखा है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर जाकर पूजित अक्षत वितरण कर रहे हैं। यात्राएं निकली जा रही हैं। विश्व हिंदू परिषद महानगर के अध्यक्ष आलोक गर्ग अपनी […]Read More