ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत में 22 जनवरी को मनेगी भव्य दिवाली : आलोक गर्ग

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूरे देश में तैयारी की जा रही है। इस क्रम में गाजियाबाद में विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठनों ने भी तैयारी को लेकर दिन-रात एक कर रखा है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर जाकर पूजित अक्षत वितरण कर रहे हैं। यात्राएं निकली जा रही हैं।

विश्व हिंदू परिषद महानगर के अध्यक्ष आलोक गर्ग अपनी टीम के साथ इस काम को अंजाम देने में लगे हैं। उनका कहना है कि 22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली का माहौल होगा। इस ऐतिहासिक घड़ी का हर कोई साक्षी बनना चाहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश की जानी मानी हस्तियां भी उद्घाटन के अवसर पर उपस्थिति रहेंगी।

उन्होंने कहा है कि विश्व हिंदू परिषद की तमाम तैयारियां मंडल स्तर से महानगर स्तर तक चल रही हैं। जहां तक गाजियाबाद महानगर का सवाल है तो यहां डेढ़ लाख पूजित अक्षत वितरित किए गए हैं। वार्ड स्तर पर जाकर यह अभियान चल रहा है जो 15 जनवरी को पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरठ प्रान्त से कुल 2000 लोग अयोध्या जाएंगे और इन्हें 28 जनवरी का समय मिला है। उन्होंने बताया कि वह खुद टीम के साथ 28 जनवरी को अयोध्या जाएंगे। गाजियाबाद से कुल 70 लोग जाएंगे। वे बसों से रवाना होंगे। उनका कहना है कि वह ऐतिहासिक पलों का और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए जो लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा था, उसकी सफलता का एक बड़ा नमूना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *