ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकार बदले की भावना से काम कर रही है : यशपाल आर्य

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया है कि रजनी भंडारी के मुद्दे पर सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

गुरुवार को एक बयान में नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा कि जिन 2012-13 के आरोपों के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाया गया था, उस पर पूर्व में दो बार चमोली जिलाधिकारी द्वारा की गई जांच में कोई भी वित्तीय अनियमितता नहीं पाई गई। यह बदले की भावना, हाई कोर्ट में पराजित हो गई,लेकिन अब पुन: सरकार ने चमोली जिला पंचायत निर्वाचित अध्यक्ष रजनी भंडारी को राजनीतिक द्वेष भावना से ग्रसित होकर अनियमिताओं का आरोप लगाकर अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी सरकार के इस निर्णय पर फिर से विचार करना चाहिए। बदले की भावना, सरकार और राज्य के लिए उचित नहीं है।एक बार फिर न्यायालय की शरण में जाकर इस अनुचित कार्यवाही के ख़िलाफ़ न्याय की गुहार करेंगे।कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की इस द्वेषपूर्ण कार्रवाई में मज़बूती से उनके साथ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *