ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजा

लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर व रुईधासा कालितला मंदिर में गुरुवार को नए वर्ष के पहले माह को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।

बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे। भक्त सुबह से ही माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे थे।

भक्त बढ़ चढ़ कर पूजा में शामिल हुए थें। मंदिर में मां काली की पूजा की गई। पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी दी गई। मंदिर समिति के मनोज मजूमदार, कल्याण बोस व साधन दास ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है। अमावस्या पूजा धूमधाम से की जाती है। पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा में भक्त मनोज मजूमदार, अमित दास, साधन दास, निखिल पाल, कल्याण बोस, शुभजीत शेखर, समर कुमार, नवजीत मित्रा, अनिर्बान दास, आदि मौजूद थें।

रुईधासा कालितला मंदिर में पुरोहित प्रणव चक्रवर्ती के द्वारा अमावस्या पूजा की गई। यहां भी मां काली की पूजा अर्चना की गई। इसके अलावे डुमरिया, रोलबाग व नेपालगढ़ कॉलोनी में भी अमावस्या पूजा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *