बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा और उसमें जान-माल की क्षति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना के लिए खुफिया तंत्र की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया है। मायावती ने एक्स पोस्ट में कहा कि अगर सरकार, प्रशासन एवं खुफिया तंत्र सतर्क होता तो इस घटना को रोका जा सकता था। सरकार इसकी उच्चस्तरीय जांच कराए और अमन-चैन भी कायम करे। इसी तरह उत्तराखंड से लगे […]Read More
जलगांव जिले के चालीसगांव में हुई गोलीबारी में घायल भाजपा से जुड़े पूर्व पार्षद महेंद्र उर्फ बालू मोरे की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को अभी तक हमलावर का सुराग नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार महेंद्र उर्फ बालू मोरे बुधवार शाम चालीस गांव स्थित शिंदे कालोनी के अपने कार्यालय में थे, उसी समय कार सवार तकरीबन सात बदमाश उनके कार्यालय में पहुंचे और महेंद्र मोरे पर अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाश […]Read More
उत्तराखंड के नैनीताल जिला स्थित हल्द्वानी के बनभूलपूरा में हिंसा के बाद हुई तनावपूर्ण स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। यह पूरा क्षेत्र पुलिस और आईटीबीपी के हवाले है। कर्फ्यू के क्षेत्र की सीमा में आज जहां सुबह से संशोधन किया गया है वहीं पुलिस ने 19 नामजद सहित हजारों अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना में शामिल उपद्रवियों को चिन्हित कर राज्य सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करेगी। घटना […]Read More
महाराष्ट्र सरकार के खाद्यान्न आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल को नासिक स्थित उनके कार्यालय में धमकी भरा पत्र मिला है। जिसके बाद भुजबल के आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस पत्र की छानबीन कर रही है। छगन भुजबल के कार्यालय को मिले धमकी वाले पत्र में कहा गया है कि उन्हें जान से मारने के लिए पांच लोगों ने सुपारी ली है। संबंधित गिरोह के गुर्गे एक होटल में ठहरे हुए हैं […]Read More
केंद्र सरकार की स्वायत्त शीर्ष संस्था ‘राष्ट्रीय सुशासन केंद्र’ (एनसीजीजी) ने मालदीव के 1000 सिविल सेवकों को प्रशिक्षण देने की उपलब्धि आज हासिल कर ली। एनसीजीजी के विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में इन सिविल सेवकों के लिए आयोजित 32वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम में 40 शिक्षाविद् ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन 5 फरवरी से 9 फरवरी के बीच किया गया। कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग के शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, 2019 […]Read More