भारतीय जनता पार्टी के मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा को संभल लोकसभा का सह प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही मुरादाबाद लोकसभा के सह प्रभारी के रूप में संभल के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी को और मुरादाबाद भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह आचार्य को मुरादाबाद लोकसभा का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने शनिवार […]Read More
मुरादाबाद के थाना मूंढपांडे क्षेत्र के वीरपुर बरियार उर्फ खरक में शनिवार दोपहर जमीनी विवाद में हुई मारपीट का लाइव वीडियो रात्रि में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खेत में लगी फसल के बीच में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। इन सभी का सीएचसी में उपचार चल रहा है। मूंढपांडे थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। पीड़ित पक्ष […]Read More
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के बजट खर्च न किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शनिवार को यूपी विधानसभा सत्र 2024-25 के स्थगित होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सवाल ये है कि विभागों का बजट खर्च नहीं हो पा रहा है और हर बार बड़ा बजट पेश किया जा रहा है। आखिर क्यों नहीं […]Read More
उत्तराखंड शासन ने चार वरिष्ठ आईएएस, छह पीसीएस और एक सचिवालय सेवा के अधिकारी सहित कुल 11 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शनिवार देर रात्रि अपर सचिव कर्मेंद सिंह की ओर से जारी स्थान्तारण आदेश में अपर मुख्य सचिव आईएएस आनन्द बर्द्धन को वर्तमान दायित्व के साथ अपर मुख्य सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता और रमेश कुमार सुधांशु को वर्तमान के साथ प्रमुख सचिव- मुख्यमंत्री, राजस्व का दायित्व सौंपा गया है। शैलेश बगौली से […]Read More
तीन दिवसीय उज्जैन प्रवास पर आए दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना डॉ मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने शनिवार को यहां कमरी मार्ग स्थित मजार-ए-नजमी में 40वें धर्मगुरु सैयदना हेबतुल्ला अल-मोय्यद की बरसी पर समाजजन को धर्मोपदेश दिया। उन्होंने कहा कि गलत कामों से दूर रहकर मानवता की सेवा करते रहें। उन्होंने सैयदना हेबतुल्ला अल मोय्यद का बखान करते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर समुदाय व समाज की भलाई के लिए अथक प्रयास किया। […]Read More