ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएससी सैंटर चलाने वाले युवक को चाकू दिखाकर हजारों की नकदी छीनी

फतेहाबाद, 13 जुलाई। सीएससी सैंटर चलाने वाले युवक से कुछ बदमाशों द्वारा हजारों की नकदी व मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। इस बारे पीडि़त युवक की शिकायत पर सदर फतेहाबाद पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर फतेहाबाद निवासी तरूण कुमार ने कहा है कि वह गांव हांसपुर में सीएससी सैंटर चलाता है। गत दिवस शाम को वह सीएससी सैंटर पर काम करके वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह गांव हिजरावां से दौलतपुर लिंक रोड पर पहुंचा तो एक बाईक पर दो नकाबपोश युवक आए और उसके मोटरसाइकिल के आगे अपना मोटरसाइकिल लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद एक युवक ने चाकू दिखाते हुए उससे उसे बैग छीन लिया जिसमें 2 हजार रुपये थे वहीं दूसरे युवक ने उससे उसका मोबाइल फोन व जेब से 13 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और फरार हो गए। इस पर उसने इस बारे पुलिस को सूचना दी। इस बारे पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *