ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने एक्टिवा को टक्कर मारी, दो घायल

कन्हैया साहिब चौक के नजदीक शनिवार सुबह 10 बजे के करीब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक और एक्टिवा को बुरी तरह से कुचल दिया। जिसमें एक्टिवा सवार निगम के दो कर्मी गंभीर से घायल हो गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल में तुरंत ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मौके पर निगम के कनिष्क अभियंता विनय त्यागी ने बताया कि आज सुबह वह अपने सह कर्मियों के साथ कार्यालय के बाहर खड़े थे। अचानक से कन्हैया साहिब चौक की और से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गलत लाइन में बाइक को घसीटती हुई आई और एक्टिवा सवार दोनों निगम के बिजली विभाग के कर्मी प्रदीप और आशु को तेज टक्कर मारते हुए पेड़ से जा घुसी। जिसमें आशु के दोनों पैर टूट गए और प्रदीप के सिर में चोटें आई। जिन्हें तुरंत एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। और मौके पर हेल्पलाइन डायल 112 को बुलाया गया। राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दोनों ही निगम कर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के डॉक्टरों ने आशु का पैर काटने और पीजीआई रेफर करने की जानकारी दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *