ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने रोहित ठाकुर को नालागढ़ और राजेश धर्माणी को लगाया हमीरपुर का प्रभारी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने वीरवार को बताया कि आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है तथा एकजुटता के साथ धनबल का सामना करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नालागढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को प्रभारी नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल में विधानसभा उपचुनावों में चार सीटें जीतीं है जो इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं नेतृत्व से हिमाचल प्रदेश की जनता खुश है और मतदाताओं ने भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर भाजपा की अनैतिक चालाें का सामना करेगी और तीन सीटों पर विजय पताका फहरायेगी।

वहीं भाजपा ने भी बुधवार को तीनों विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। उम्मीद है भाजपा व कांग्रेस की इस सप्ताह में अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। देखना अब यह होगा कि भाजपा त्याग पत्र देने वाले तीनों ही विधायकों पर दाव लगाती है या फिर टिकट में कोई बदलाव करती है। वहीं कांग्रेस में भी इस बार तीन में एक या दो उम्मीदवार बदलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *