ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोल्ड बार के साथ बीएसएफ ने बांग्लादेशी महिला को पकड़ा

बांग्लादेशी जिले में उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमा पर आईसीपी चेंगराबांधा पर तैनात सीमा सुरक्षा (बीएसएफ) की 151वीं बटालियन के जवानों ने एक बांग्लादेशी महिला को गोल्ड बार के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई महिला बांग्लादेश के ग्राम नकला शेरपुर की निवासी है। बीएसएफ ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। बीएसएफ के अनुसार, बांग्लादेशी महिला को आईसीपी चेंगराबांधा में उस समय पकड़ा गया जब वह अपने अंडरगारमेंट्स में गुप्त और अवैध रूप से गोल्ड बार ले जा रही थी। महिला गोल्ड बार को अवैध रूप से भारत में लाने की कोशिश कर रही थी। महिला के पास से 48.08 ग्राम गोल्ड बार के साथ-साथ 20 हजार बांग्लादेशी मुद्रा बरामद किये गए है।

ये भी पढ़ें……

भारतीय सेना को पहले बैच में मिले 120 स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन ‘नागस्त्र’

              https://ataltv.com/nagastra-delivered-indian-army/

बीएसएफ द्वारा पूछताछ में बांग्लादेशी महिला ने खुलासा किया कि उसने अपने पुराने आभूषणों को एक सुनार से पिघलाकर सोने की ईंट में बदल दिया था। ताकि उसे छुपाने और ले जाने में आसानी हो। वह जब्त की गई गोल्ड बार को बेचने के बाद अपनी बेटी से मिलने जाना चाहती थी जो कूचबिहार जिले के तूफानगंज में रहती है। पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला को जब्त गोल्ड बार और बांग्लादेशी रुपया के साथ बीएसएफ ने चेंगराबांधा कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *