ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सांसद संजय सेठ ने टैगोर हिल के ब्रह्ममंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

रांची के गौरव टैगोर हिल पर स्थित ब्रह्ममंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास शनिवार को सांसद संजय सेठ ने किया। सांसद की पहल और अनुशंसा पर लगभग 60 लाख रुपये की लागत से इस ब्रह्ममंदिर का जीर्णोद्धार किया जाना है। सांसद ने कहा कि टैगोर हिल रांची नहीं पूरे देश की अमूल्य धरोहर है। यहां रविंद्र नाथ टैगोर के बड़े भाई जितेंद्रनाथ टैगोर ने कई रचनाएं की थी। यह उनके लिए एक तपोस्थली है।

सांसद ने कहा कि यहां की स्थिति बहुत खराब है। इतना पवित्र और प्रेरणादायी स्थल बिल्कुल उजड़ा हुआ जैसा दिखता है। यह पूरे देश की धरोहर है लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार का बिल्कुल भी ध्यान इस पर नहीं है। यहां समुचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। ना शौचालय की व्यवस्था है। सीढ़ियों के टाइल्स टूटे हुए हैं। यह स्थल असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। यहां बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं है। मेरा प्रयास होगा कि मैं इसे और बेहतर बना सकूं। राज्य सरकार से भी मेरा आग्रह है कि इस राष्ट्रीय धरोहर की रक्षा की जाए। इसकी अस्मिता को बचाया जाए। इसका मान सम्मान बरकरार रखा जाए।

इस दौरान उनके साथ कांके विधायक समरी लाल और एसडी सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *