October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

26 सितंबर बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी भाजपा

भाजपा के प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय सह प्रभारी अनिल ठाकुर ने जिला पार्टी कार्यालय में बूथ सशक्तीकरण अभियान बैठक के दौरान शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पूर्ण बहुमत के साथ हमें कमल खिलाना है। नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंडल में प्रवासी के रूप में श 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर क़ो भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का मजबूत स्तंभ होता है। देश के कार्यकर्ता केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी की अगुआई में आगे बढ़ रहा है। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की 24 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम प्रसारण हर बूथ पर होगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम होगा। 2 अक्टूबर क़ो स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाना है।

भाजपा की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने बताया की बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए 21 मंडल मेँ प्रभारी नियुक्ति की गयी है। बैठक मेँ उमाशंकर, विजय कुशवाहा, राजेश टंडन, स्वेता सुमन, आरती यादव, जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, प्रदेश मिडिया पेनेलिस्ट डॉ प्रीति शेखर, विनोद कुमार, नीरज मंडल, अभिनव सिंह, विष्णु शर्मा, सिंटू दुबे, हेमंत सिंह, योगेंद्र मंडल, कुंदन सिंह और मनोज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.