October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बागेश्वर उपचुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी भाजपा: गणेश जोशी

प्रदेश सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने आज कहा कि बागेश्वर विधान सभा उपचुनाव में भाजपा रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी।

भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री रहे स्व. चंदन राम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व.चंदन राम दास बहुत ही मृदु भाषी और सरल स्वभाव के थे।

जोशी ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास के पक्ष में पूर्व सैनिकों से मतदान करने की अपील की। इस पर बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास के पक्ष में मतदान की हामी भरी। गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी, क्योंकि बागेश्वर की जनता ने पार्वती दास के पक्ष में मतदान का फैसला कर लिया है।

इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर उन्होंने बागेश्वर की जनता से आगमी पांच सितंबर को पार्वती दास के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गडिया, विधायक खजान दास, जिलाध्यक्ष इंदर सिंह फर्सवान, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कै. दरवान सिंह हरडिया सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.