October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिलीगुड़ी भाजपा-तृणमूल झड़प, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी महकमा के माटीगाड़ा में भाजपा और तृणमूल के बीच हुए झड़प के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम नितेश सिंह और अब्दुल अली है। दोनों कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ता बताए जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि रविवार रात को माटीगाड़ा दो नंबर अंचल में भाजपा द्वारा ”जय श्री राम” के नारे लगाने पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल के गुंडों ने उसके कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके छह कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कई को मामूली चोट पहुंची थी। इसके बाद भाजपा की ओर से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग में बीती रात माटीगाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, भाजपा की तरफ से सोमवार को सिलीगुड़ी सहित माटीगाड़ा में 12 घंटे का बंद का आह्वान किया। इस बीच भाजपा के लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.