ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य मॉडल को वेंटीलेटर पर रखाः मीनाक्षी लेखी

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। अस्पतालों में दवा खरीद में घोटाले पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटीलेटर पर रखा है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में न पर्याप्त चिकित्सक हैं और न ही पर्याप्त बेड। सीटी स्कैन की व्यवस्था भी सिर्फ तीन अस्पतालों में हैं।

मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि दिल्ली में स्वास्थ्य जांच घोटाला, दिल्ली की आबकारी नीति घोटाला फिर दिल्ली जल बोर्ड घोटाला। इतने सारे घोटाले सामने आने पर भी उनके नेता ईडी से बचते फिर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार, आप नेता एनडी गुप्ता और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के आवासों पर छापेमारी की। अब तक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने पांच समन जारी किए हैं लेकिन वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट में पाया गया है कि केंद्रीय खरीद प्रक्रियाओं में दिल्ली सरकार ने कानून का उल्लंघन किया है। अस्पतालों में जो दवाइयां खरीदी जाती हैं, वे घटिया हैं और उन नियमों के अनुरूप भी नहीं हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए। दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है लेकिन प्रचार करने में व्यस्त हैं। केजरीवाल किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहने के भूखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *