ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर देशभक्ति के गीत और भजन आदि की प्रस्तुति भी दी गई।

सोमवार को रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंदर चौहान, पार्षदगण, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज व अन्य अतिथिगणों ने प्रदेशवासियों की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति गीत और भजन गायन की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री, संयुक्त आयुक्त डॉ भुवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *