ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प. बंगाल विस उपचुनाव : तृणमूल के कृष्ण कल्याणी ने रायगंज सीट जीती, अन्य तीन सीटों पर भी बढ़त

कोलकाता, 13 जुलाई  । उपचुनाव के तहत पश्चिम बंगाल की जिन चार विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है उनके परिणाम आने शुरू हो गए हैं। उत्तर दिनाजपुर के रायगंज से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने 50 हजार वोटो के अंतर से जीत दर्ज कर ली है।

लोकसभा चुनाव में रायगंज से तृणमूल ने कृष्ण कल्याणी को उम्मीदवार बनाया था लेकिन वे बीजेपी के कार्तिक पाल से हार गए थे। इसके बाद रायगंज विधानसभा उपचुनाव में उन्हें फिर से टिकट दिया गया और इस बार वे जीत गए। 2021 के विधानसभा चुनाव में भी कृष्ण इसी सीट से जीते थे लेकिन तब वे बीजेपी के उम्मीदवार थे और लगभग 21 हजार वोटों से जीते थे।

शनिवार को रायगंज के उपचुनाव में 11 राउंड की गिनती के बाद तृणमूल उम्मीदवार कृष्ण कल्याणी 49,536 वोटों से आगे थे। हालांकि, पोस्टल बैलट की गिनती के अनुसार कृष्ण कल्याणी की जीत का अंतर 50,077 वोटों की है।

——

बागदा में तृणमूल की बढ़त

बागदा में तृणमूल उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर 11 राउंड की गिनती के बाद 30 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

——

मानिकतला में भी तृणमूल की बढ़त

कोलकाता के मानिकतला में पांच राउंड की गिनती हो चुकी है। चुनाव आयोग के अनुसार, तृणमूल उम्मीदवार सुप्ती पांडे 16 हजार 831 वोटों से आगे हैं।

——–

रानाघाट में तृणमूल की बढ़त

रानाघाट दक्षिण केंद्र में तृणमूल उम्मीदवार मुकुटमणी अधिकारी सात हजार 266 वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार इस केंद्र में चौथे राउंड की गिनती समाप्त हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *