ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भोजपुरी गीत ‘पतरे कमरिया हो’ हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे और मधु शर्मा के शानदार अभिनय से सजी हुई भोजपुरी फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ का रोमांटिक गाना ‘पतरे कमरिया हो’ रिलीज किया गया है। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

इस गाने में रितेश पांडे और मधु शर्मा के बीच गजब रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में बहुत ही मनोरम लोकेशन पर बैगनी ब्लेजर और ब्लू जींस पहने हुए हैं तो पिंक फूलदार साड़ी में मधु शर्मा बिजली गिरा रही हैं। इस गाने में दोनों स्टार ने मनमोहक डांस मूमेंट करके सबका मन मोह रहे हैं। उनकी केमेस्ट्री बहुत ही शानदार लग रही है। इस गाने का लोकेशन बहुत ही हरा-भरा व रंगीन है। यह सांग देखने व सुनने बहुत ही अच्छा लग रहा है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में रितेश पांडे और सिंगर अलका झा ने गाया है। इस गीत को सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है, जिसे संगीत दिया है संगीतकार छोटे बाबा ने।

रितेश पांडे, यामिनी सिंह, मधु शर्मा, विक्रांत सिंह स्टारिंग हॉरर कॉमेडी भोजपुरी फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ का ट्रेलर पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। यह पूरी फिल्म जिओ सिनेमा पर बिलकुल फ्री 15 जुलाई से स्ट्रीमिंग की जाएगी।जिओ स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘तू तू मैं मैं’ निर्मात्री ज्योति देशपांडे, निर्माता समीर आफताब, अविनाश रोहरा और वेंकट महेश हैं।

निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी हैं। इस फिल्म के स्टार कास्ट रितेश पांडे, मधु शर्मा, यामिनी सिंह, विक्रांत सिंह, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, प्रकाश जैस, केके गोस्वामी, महेश आचार्य आदि हैं। इस फिल्म के सिंगर छोटे बाबा, रितेश पांडे, अलका झा, दीपू द्विवेदी, अमृता दीक्षित, खुशबू जैन हैं। संगीतकार छोटे बाबा, गीतकार अरबिंद तिवारी, सुमित सिंह चंद्रवंशी, छोटू यादव हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *