ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जी-20ः ‏शिखर सम्मेलन में इंडिया की जगह भारत लिखा गया

भारत और इंडिया विवाद के बाद मोदी सरकार ने भारत शब्द का उपयोग शुरू कर दिया है। जी-20 समिट के दौरान भी भारत शब्द को प्राथमिकता के साथ लिखा जा रहा है।

शनिवार को जब प्रधानमंत्री मोदी जी-20 नेताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनके सामने भारत लिखा गया। जबकि बाली में हुई जी-20 समिट के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी वहां गए थे तो उनके सामने लगे नेमप्लेट में इंडिया लिखा गया था।

जानकारों का मानना है कि मोदी सरकार अब आधिकारिक तौर पर इंडिया की जगह भारत का ही उपयोग करेगी।

हालांकि विपक्ष का आरोप है कि मोदी सरकार संविधान संशोधन कर इंडिया हटा कर भारत को आधिकारिक नाम के तौर पर लिखेगी। जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *