ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संकल्प यात्रा के चौथे दिन महेशपुर विस क्षेत्र में हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के चौथे दिन रविवार को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के यज्ञ मैदान, पाकुड़िया में जनसभा को संबोधित किया। मरांडी ने आज फिर राज्य संपोषित भ्रष्टाचार, खान, खनिज, बालू घाट की लूट, सोरेन परिवार द्वारा आदिवासियों के जमीन की लूट एवं संथाल के लोगों के पलायन को मुद्दा बनाया।

मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से गांव, गरीब को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा। संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में जोड़ना अटल सरकार की देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में आठ आदिवासी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मोदी ने पहली संथाली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों को बड़ा सम्मान दिया।

उन्होंने कहा कि लेकिन झारखंड में आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाले झामुमो के मुखिया नाम बदलकर आदिवासियों की ही जमीन लूट रहे। हेमंत सरकार में आदिवासी बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। उनकी हत्या हो रही। राज्य के खान खनिज बाहर के लोग आकर लूट रहे और झारखंड के लोग आदिवासी, गरीब रोजगार के लिए हिमाचल प्रदेश जा रहे। हेमंत सरकार गरीबों के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलो अनाज को भी बेच दे रही है।

मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार की जांच के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री को समन किया है। ऐसे परिवारवादी, भ्रष्टाचारी सरकार से झारखंड को मुक्त कराने के लिए यह संकल्प यात्रा चल रही है। उन्होंने कहा कि इस लुटेरे मुख्यमंत्री से राज्य को बचाना है, तभी राज्य में विकास होगा। गरीबी, बेरोजगारी दूर होगी। संकल्प यात्रा में यही संकल्प दिलाने आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *