ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हमला बोला है। सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि अपनी हरकतों के कारण वे जेल जा सकते हैं। सत्ता से हटने के पहले वे पूरे राज्य को लूटने पर आमादा हैं।उन्हें पता है कि वे अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के लिए डूब मरने की स्थिति हो गयी है। अब हाई कोर्ट ने भी साफ कह दिया है कि रांची में बिल्डर और माफिया जमीन कब्जा कर बेच रहे हैं। ये हाल सिर्फ राजधानी रांची का ही नहीं, देवघर, गिरिडीह जैसे कई अन्य शहरों का भी है। जमीन माफिया अफसरों, सत्ताधारियों से मिलकर जमीन के गोरखधंधे में गंध मचाए हुए हैं। पीडितों पर कहर ढाना, अपराधियों की आवभगत करना, सरकारी करप्शन के खिलाफ आवाज उठाने वाले विरोधी दलों के लोगों, पत्रकारों तक पर फर्जी मुकदमा कर परेशान करना हेमंत सरकार का राजकीय धर्म बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *