ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा और केंद्रीयमंत्री शाह ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज (रविवार) सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर कहा, ”प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता और पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एकात्म मानववाद के प्रणेता का पुण्य स्मरण किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा, ”प्रखर राष्ट्रवादी और वंचितों के अधिकारों के रचनापुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कोटिश: वंदन।” केंद्रीयमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे।

भाजपा ने एक्स हैंडल पर एक अन्य पोस्ट में कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *