ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मॉर्निंग वॉक पर निकले किशोर को ऑटो ने मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई लाइव मौत

जालौन में सुबह टहलने निकले किशोर के साथ दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई। दरअसल, जोल्हूपुर- हमीरपुर स्टेट हाईवे पर कदौरा कस्बे के बाहर रविवार की सुबह दोस्त के साथ टहलने निकले किशोर को तेज़ रफ़्तार आटो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया। टहलने निकले अन्य लोगों ने ऑटो का पीछा किया तो चालक कुरारा की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

रविवार सुबह लगभग छह बजे कदौरा कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी लच्छू प्रजापति का 13 वर्षीय बेटा अनुपम अपने कुछ दोस्तों के साथ मार्निंग वॉक पर गया था। हाईवे पर पीछे से आए तेज़ रफ़्तार ऑटो टक्कर मरते हुए उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। पीछे से आ रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया तो चालक ऑटो लेकर कुरारा की ओर भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अचेत किशोर को सीएचसी ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरा हादसा एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *