ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एस्ट्रोलॉजिकल सिंपोजियम 28 नवंबर से काठमांडू में

अंतरराष्ट्रीय वैदिक ज्योतिष महासंघ (आईवीएएफ) और साउथ एशियन एस्ट्रो फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 28 से 30 नवंबर तक आध्यात्मिक और ज्योतिषीय सम्मेलन नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित किया जा रहा है। नेपाल में आयोजित इस त्रिदिवसीय भव्य ज्योतिष संगोष्ठी में देश और दुनिया के प्रतिष्ठित ज्योतिर्विदगण शामिल होकर विभिन्न सत्रों में विविध विषयों पर अपने-अपने व्याख्यान वक्तव्य देंगे।

इस दौरान ज्योतिष शास्त्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को पंचमवेद पुरस्कार और पशुपतिनाथ अवार्ड पुरस्कार व मेमेंटो से सम्मानित भी किया जाएगा। आईवीएएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर दिव्या पिल्लई हरीश ने इस आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन 2 घंटे ज्योतिषीय मामलों पर प्रश्नोत्तरी सत्र भी होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में विशिष्ट अतिथिवृंदगणों में इंटरनेशनल सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर धर्मगुरु डॉ एच एस रावत, साउथ एशियन एस्ट्रोफिटरेशन के चेयरमैन डॉ सहदेव बिष्ट, अध्यक्ष आचार्य लक्ष्मण पंथी, एस्ट्रो काउंसिल नेपाल के महासचिव पंडित कमल प्रसाद काफिले, वर्ल्ड एस्ट्रो फेडरेशन एशिया चैप्टर पटना के प्रेसिडेंट आचार्य डॉ अशोक कुमार मिश्रा, नेपाल के कल्चर, टूरिज्म एवं सिविल एविएशन मिनिस्टर सूडान किराती, नेपाल के राष्ट्रीय धर्मसभा के प्रेसिडेंट और राजगुरु डॉ माधव भट्टराई, वर्ल्ड एस्ट्रो फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ लोकराज पौडेल, स्वदेशी जागरण मंच साउथ जोन के सीए एमआर रंजीत कार्तिकेयन, नेपाल की पूर्व मंत्री एवं सांसद डॉ कांता भट्टराई, एस्ट्रो काउंसिल नेपाल के प्रेसिडेंट माधवराज पांडे, वर्ल्ड एस्ट्रो फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव आचार्य, साउथ एशियन एस्ट्रो फेडरेशन के एक्टिंग सेक्रेटरी जनरल एस्ट्रो भारतमनी ज्ञावली, वी.अनंत, ज्योतिषाचार्य तेजसकर पांडे, स्वामी अद्वैतानंद, पंडित दिनकर शर्मा, राजकुमार धमला, डॉ आर शंकरनारायणन शर्मा, डॉ हरिप्रकाश शर्मा, युवराज राजोरिया, डॉ मनीष पांडे, धर्माचार्य डॉ अलका बधवार, डॉ दिवाकरण, डॉ नीलिमा शेखावत, डॉ वी चक्रपाणि, डॉ शिवकुमार शर्मा, पंडित खिलानाथ काफिले व सुनील दीक्षित आदि की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *