ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना आवश्यक

देहरादून, 30 जून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित प्रेक्षागृह कोटद्वार में आयोजित नाइट्स ऑफ कोटद्वार की डांस प्रतियोगिता में आयोजक समिति व प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोटद्वार जैसे शहर से इस तरह का टैलेंट निकालना बहुत जरूरी है। आज के बच्चों में आगे बढ़ने का एक अलग जुनून होता है जिसे सही मंच देकर आयोजक समिति ने विगत छह वर्षो से बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों, परिजनों और उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए बताया कि आप उन चुनिंदा लोगों में से है जो इस नृत्य के माध्यम से इस धरा को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रहे है। आज उत्तराखंड की संस्कृति और उत्तराखंड के लोगों का लोहा दुनिया ने माना है। हमारी संस्कृति हमारे उत्तराखंड के बच्चे आज विश्वभर में अपनी छवि बिखेरते हैं। नाइट्स ऑफ कोटद्वार के माध्यम से यह एक अच्छा मंच है जिससे कोटद्वार के बच्चे भी आगे बढ़ सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी आयोजक समिति को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, आयोजक विपिन रावत, मनी गुसाईं, पंकज भाटिया, गायत्री भट्ट, गौरव जोशी, विराट रावत, आकाश राखी रावत आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *