ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डॉ. रमन आज विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए आज(रविवार) पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद रहेंगे। रमन सिंह विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन देंगे।

राज्य में भाजपा की नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर को शुरू होने जा रहा है। प्रोटेम स्पीकर अपनी शपथ के बाद सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे।सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *