ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

होटल व्यवसायी आशीष बजाज बने भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर संयोजक

नैनीताल, 03 अगस्त नैनीताल निवासी होटल व्यवसायी आशीष बजाज को भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ का शहर संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरुण मित्तल ने भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट की सहमति उनकी नियुक्ति की है।

उनकी नियुक्ति पर नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, संतोष साह, मोहित साह, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, नितिन कार्की, भानु पंत, संतोष आर्या, विक्रम रावत, कविता गंगोला, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, शैलेश बिष्ट व भूपेंद्र बिष्ट आदि ने बधाई दी है।

नियुक्ति के बाद आशीष बजाज ने कहा कि जल्द ही नगर के व्यापारियों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें उनकी समस्याओं को सुनकर उनका प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *