October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर के लूट मामले में भारतीय लुटेरा गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले में रविवार तड़के एक लुटेरे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अजीजुल शेख है।

बहरमपुर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे रघुनाथगंज थाने के जरूर गांव में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने उक्त घर की महिलाओं के हाथ-पैर बांधकर साढ़े सात भरी सोना लूट कर फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही जंगीपुर पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर रघुनाथगंज थाने की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जबकि वारदात में शामिल छह बांग्लादेशी अभी भी फरार हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति के पास से ढेर सारे सोने के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने रविवार तड़के उसे बहरमपुर के गोवलजान से सोने के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, बहरमपुर में कुल सात लुटेरे खुद को फेरी वाला बता कर एक मकान में किराये पर रह रहे थे। इसके बाद उन्होंने रघुनाथगंज के जरूर गांव में लूटपाट की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.