ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एसपी ने ताराबाड़ी थानाध्यक्ष, ओडी पदाधिकारी समेत दो चौकीदार को किया निलंबित

ताराबाड़ी थाना के हाजत में जीजा और साली की खुदकुशी मामले में बरते गए लापरवाही को लेकर एसपी अमित रंजन ने ताराबाड़ी थानाध्यक्ष समेत ड्यूटी पर तैनात ओडी पदाधिकारी और पहरा पर प्रतिनियुक्त दो चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।विधि व्यवस्था संधारण को लेकर ताराबाड़ी थाना एवं सदर अस्पताल में पुलिस अधिकारी और बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

एसपी ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस अधिकारियों के द्वारा स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है।घटना को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अभिरक्षा में रखे गए मिट्ठू सिंह द्वारा पुलिस हाजत में एवं अपहृता चांदनी कुमारी द्वारा सिरिस्ता में फांसी लगा लिया गया। पूरा घटनाक्रम थाना हाजत में एवं सिरिस्ता में लगे सीसीटीवी में रिकार्ड एवं संरक्षित है।

एसपी ने बताया कि मृतक मिट्ठू सिंह एवं मृतका चांदनी कुमारी के शव की जांच भागलपुर एफएसएल टीम के द्वारा भी जांच कराई गई है।न्यायिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ किया गया।मामले में ताराबाड़ी थाना में यूडी केस दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *