ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमुना नदी में बहे महाराष्ट्र के तीर्थ यात्री शव बरामद, एसडीआरएफ किया रेस्क्यू

यमुनोत्री नदी में किसाल से आगे बहे महाराष्ट्र के बुजुर्ग तीर्थयात्री का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। घटना मंगलवार सुबह की है।

बताया गया कि महाराष्ट्र के बुजुर्ग तीर्थयात्री आज यमुना किनारे पूजा करने गए थे। इस दौरान उनका पांव फिसल गया और वह नदी में बह गए। इस सूचना पर उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाते हुए उक्त व्यक्ति को खरादी के पास यमुना नदी से मृत अवस्था में बरामद किया गया।

शिनाख्त करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान भाव साहेब पुत्र श्याम राव निवासी ग्राम ददोल तहसील बाजपुर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र(42) के रूप में हुई। मौके पर उनकी पत्नी ने बताया कि वह लोग यात्रा पर आये थे। यमुनोत्री दर्शन करने के बाद वह किसाला स्थित होटल में रुके थे। सुबह करीब 06.20 पर उनके पति यमुना नदी में स्नान करने के लिए निकले थे। अचानक पैर फिसलने के कारण वह यमुना नदी में बह गये। पुलिस ने सीएचसी बड़कोट ले जाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *