October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में सुबह 9ः00 बजे तक 8.98 प्रतिशत मतदान दर्ज

अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में सुबह 9ः00 बजे तक अपने सभी मतदान केंद्रों पर 8.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी जम्मू-कश्मीर के कार्यालय ने दी।

उन्होंने कहा कि अनंतनाग-राजौरी सीट पर सुबह 9 बजे तक 8.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक अनंतनाग में 6.00 प्रतिशत, अनंतनाग पश्चिम में 6.79 प्रतिशत, बुद्धल में 10.81 प्रतिशत, डीएचपोरा में 9.00 प्रतिशत, देवसर में 8.11 प्रतिशत, डूरू में 8.40 प्रतिशत, कोकरनाग में 10.31 प्रतिशत, कुलगाम में 5.31 प्रतिशत, मेंढर में 11.10 प्रतिशत, नौशेरा में 12.52 प्रतिशत, पहलगाम में 10.98 प्रतिशत, पुंछ हवेली में 11.98 प्रतिशत, राजौरी में 9.00 प्रतिशत, शंगुस- अनंतनाग पूर्व में 7.03 प्रतिशत, बिजबिहाड़ा में 6.04 प्रतिशत, सुरनकोट में 7.30 प्रतिशत, थन्नामंडी में 11.32 प्रतिशत, जैनपोरा में 8.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.