ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पत्थर लेकर जा रहा अनियंत्रित डंपर घर में घुसा

शिवसागर जिलांतर्गत नाजीरा के मेजेंगा केतेकीबारी में आज तड़के एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। इस हादसे के दौरान घर में मौजूद लोगों की जान बाल-बाल बच गयी।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की तड़के पत्थर लेकर जा रहा तेज रफ्तार डंपर (एएस-04बीसी-2656) अनियंत्रित होकर सिराज अली के घर में घुस गया। हादसे के समय डंपर नाजीरा से ऐतिहासिक धोदर आली रोड से होकर गुजर रहा था

स्थानीय लोगों ने बताया है कि डंपर सड़क किनारे खड़े बिजली के एक खंभे को भी जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके चलते घर में मौजूद लोगों की जान बच गयी। ज्ञात हो कि खंभे से टकराने के बाद उसकी रफ्तार कुछ कम हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नाजीरा पुलिस ने डंपर के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *