October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से एक भारतीय तस्कर धराया

जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 91वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) कामदेवपुर के सीमा प्रहरियों ने एक भारतीय तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ा है। पकड़े गए भारतीय तस्कर का नाम संतोष राय (28) है। बीएसएफ ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, संतोष राय को उस समय पकड़ा गया जब वह भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप को भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।

पकड़े गए भारतीय तस्कर के पास से 487 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किये गये हैं। आरोपित को जब्त सामान सहित कुमारगंज थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.