ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अमित शाह आज गुजरात दौरे पर, अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (रविवार) गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वो अपने संसदीय क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वो विकास प्रोजेक्ट्स क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही कई प्रकल्पों का भूमि पूजन करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद के मेमनगर स्थित मेमनगर ग्राउंड में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और उनके परिवार के साथ स्नेहमिलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 1ः45 बजे अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर जिले के कलोल स्थित पानसर में तालाब का लोकार्पण करेंगे। यहां कुछ प्रकल्पों का भूमि पूजन भी करेंगे। अपराह्न तीन बजे गांधीनगर के कलोल-खात्रज रोड पर सरदार पटेल ग्रुप की ओर से आयोजित विशाल एकता सम्मेलन और सरदार पटेल की 15 फीट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

वो शाम 4ः30 बजे गांधीनगर जन महोत्सव अंतर्गत सांसद खेल स्पर्धा की शुरुआत करेंगे। यह आयोजन अहमदाबाद के सारबमती स्थित रेलवे ग्राउंड में होगा। शाम 6ः30 बजे शाह अहमदाबाद के गुजरात यूनिवर्सिटी कैम्पस में गुजरात साहित्य महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *