ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू से एक दिन के लिए अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर प्रशासन ने एहतियातन शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। आज किसी भी जत्थे को अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से रवाना नहीं किया गया है।

हालांकि श्रीनगर के पंथा चौक आधार शिविर से श्रद्धालुओं का एक नया जत्था शनिवार सुबह अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए बालटाल और पहलगाम मार्गों से जाने वाले उत्साही तीर्थयात्रियों ने बम बम भोले के नारे लगाए।

इसी बीच यात्रा कर रहे बाहरी राज्य के एक श्रद्धालु ने कहा कि हमें यह देखकर गर्व महसूस होता है कि सेना के जवान यहां श्रद्धालुओं की कैसे मदद कर रहे हैं। हम उनकी सेवा के लिए उन्हें सलाम करते हैं। यात्रा के लिए किए गए इंतजाम बहुत अच्छे हैं और मैं सभी से अमरनाथ यात्रा पर जाने का आग्रह करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *