ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक सीट जीतकर गुब्बारे की तरह फूले अखिलेश की जनता निकालेगी हवा – डिप्टी सीएम

एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि एक सीट जीतने के बाद वह जिस तरह गुब्बारे की तरह फूले हुए हैं, अगले ही चुनाव में जनता उनकी हवा निकाल देगी।

केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बहराइच पहुंचे। वह पहले पार्टी कार्यालय पर गए। उसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ताओं हुं। मैं जिस जिले में जाता हूं, वहां पहले भाजपा कार्यालय पर जाता हूं। मैं उपमुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले भाजपा का सिपाही हूं। इसलिए हमारे और कार्यकर्तओं में कोई अंतर नहीं है। यह मै उनको भरोसा दिलाने आता हूं।

पत्रकारों से रूबरू केशव ने घोसी उपचुनाव में मिली हार को स्वीकारते हुए साफ तौर पर कहा कि घोसी का उपचुनाव हम अति आत्मविश्वास की वजह से हारे हैं। उसकी समीक्षा करेंगे। केशव मौर्य ने सपा पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि मऊ लोकसभा चुनाव हम जरूर जीतेंगे। तंज कसते हुए यह भी कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हार गए। 2022 हार गए। अगला भी चुनाव बुरी तरह हारेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *