October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

18 वर्षों बाद ग्राम कुमेड़ा की ईष्ट देवी मां राजराजेश्वरी जाएंगी बदरीनाथ धाम की यात्रा पर

नागपुर पट्टी के पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा गांव से भगवती राजराजेश्वरी 18 वर्षों के उपरांत भगवान बद्रीनारायण के दर्शनार्थ तीन सितम्बर को प्रस्थान करेंगी।

नागपुर पट्टी के कुमेड़ा गांव से भगवती राजराजेश्वरी की डोली चार सितम्बर को अपने गृहक्षेत्र से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए बमोथ पहुंचेगी। इसके बाद देवडोली नरंव, पांच को रात्रि प्रवास पर कालेश्वर, छह को रात्रि विश्राम चमोली बाजार, सात को गरुड़गंगा, आठ को जोशीमठ, नौ को पांडुकेश्वर, 10 को भगवान बद्रीनारायण में दर्शन पूजन एवं रात्रि प्रवास कर 11 को रात्रि विश्राम पांडुकेश्वर, 12 को जोशीमठ, 13 को गरुड़ गंगा, 14 चमोली बाजार रात्रि विश्राम करके 15 को घुड़साल में रात्रि विश्राम, 16 को त्रिशूला, 17 को पोखरी, 18 को उडामांडा, 19 को सिनाऊ में रात्रि विश्राम कर 20 सितम्बर को अपने गृहक्षेत्र कुमेड़ा में पहुंचेगी। मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी ने बताया कि 20 सितम्बर को अपने मूल स्थान पर पहुंचने पर वहां स्थित मन्दिर में हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ देवरा यात्रा संपन्न होगी।

ग्राम प्रधान चंद्रमोहनसिंह नेगी ने बताया कि देवरा यात्रा को लेकर कुमेड़ा, सिनाऊं, उड़ामांडा, खाल, सरमोला, गडूना, करछुना, छंदोली, सूगी सुखसारी एवं बमोथ आदि गांवों में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि देवडोली के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्त जा रहें हैं। इस अवसर पर मन्दिर समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी, भगवती रावत, बुद्धि सिंह नेगी, पं. शिव प्रसाद खाली, पं. भगवती प्रसाद खाली, संतोष कुमार, प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.