ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की कार चोरी, सिंचाई नगर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

जिले में वाहन चोरों के हौंसले बुलंद है। चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर ही चोर पुलिस अधिकारी की कार को चुरा कर ले गए। इसकी जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और साइबर टीम को भी बुलाया गया है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर वाहन चोरों की तलाश की जा रही है। वाहन चोरी को 24 घंटे का समय होने आया है लेकिन खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी में सामने आया कि महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल चित्तौड़गढ़ के पद पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला तैनात है। सांखला वर्तमान में सिंचाई नगर में रह रहे हैं। इनकी कार किराए के मकान के बाहर खड़ी थी। शनिवार दोपहर में अज्ञात व्यक्ति कार चोरी कर ले गया। काफी देर बाद कार चोरी की जानकारी मिली। इस पर तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका देखा। पुलिस अधिकारी की कार चोरी होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चोरों की तलाश के लिए साइबर टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अब कोतवाली पुलिस और साइबर एक्सपर्ट वाहन चोरों की तलाश में जुट हैं। फिलहाल कार का कोई पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस अधिकारी की कार चोरी होना पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *