ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘आआपा’ ने सोमवार से शुरू किया लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान

आम आदमी पार्टी (आआपा) के प्रदेश संगठन महासचिव मनोज सोरठिया ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले एक महीने तक गुजरात की सभी 26 लोकसभा और 182 विधानसभाओं में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस जनसंपर्क अभियान में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता प्रतिदिन एक विधानसभा में 2-3 स्थानों पर जाएंगे, बैठकें करेंगे और घर-घर जाकर अभियान चलाएंगे।

अभियान के दौरान पार्टी गुजरात के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाएगी। सोरठिया ने कहा कि यह जनसंपर्क अभियान लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *