ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कामपुर में सरकारी गांवबूढ़ा की नृशंस हत्या

नगांव (असम), 19 जुलाई । नगांव जिले के कठियातली में बीती रात हुई एक नृशंस हत्या को लेकर इलाके में दहशत व्याप्त है। सूत्रों ने आज बताया है कि एक सरकारी गांवबूढ़ा की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

हत्या कठियाताली के दैनिक बाजार में एक दुकान के सामने हुई। मृतक की पहचान चिरंतन बोरदोलोई के रूप में हुई है। मृतक नामबर के लालुंग गांव का गांवबूढ़ा था। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने गांवबूढ़ा की गला काटकर शव रात में ही फेंककर फरार हो गये।

सूचना मिलते ही नगांव के पुलिस अधीक्षक रात में ही मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच की और संदिग्ध हत्यारे को हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया है कि हत्या के संदेह में उसी गांव के पलाश आमसांग को हिरासत में लिया गया है। हत्या में शामिल पलाश आमसांग को रात में गिरफ्तार कर नगांव भेज दिया गया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में ही सच्चाई का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *