October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेचाघाट से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पखांजुर अनुविभाग के थाना छोटेबेठिया से डीआरजी एवं बीएसएफ बल की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान बेचाघाट रोड से नक्सलियों के मिलिशिया सदस्य शंकर उर्फ सनकेर नुरेटी पिता पंडरा नुरेटी उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी रवि कुजूर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जन मिलिशिया सदस्य शंकर उर्फ सनकेर नुरेटी को थाना छोटेबेठिया में कार्रवाई उपरांत आज शुक्रवार को रिमांड में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.