ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे के पास से मिला भारी मात्रा में कैश, डिप्टी जेलर और वार्डन के खिलाफ एक्शन

प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। यहां हाई सिक्योरिटी सेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के पास से बड़ी तादाद में कैश मिला है। यही नहीं, अली की सेल में कई प्रतिबंधित सामान भी मिले हैं। इसके बाद डिप्टी जेलर शांति देवी और जेल वॉर्डन संजय द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

डीआईजी जेल राजेश कुमार ने की थी छापेमारी

दरअसल, मंगलवार शाम को डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अचानक जेल में छापेमारी की थी। उसी दौरान अली की जेल में कैश और प्रतिबंधित सामान मिला था। अली ने 2022 में कोर्ट मे सरेंडर किया था। तब से वो जेल मे बंद हैं। जेल मे रहते हुए अली पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हुए थे। वर्तमान में उसके ऊपर 11 मुकदमे दर्ज हैं और खुलदाबाद थाने में अली की हिस्ट्री शीट भी खुली हैं।

डीआईजी जेल ने डिप्टी जेलर और वार्डन के खिलाफ लिया एक्शन

जानकारी के अनुसार, अतीक के बेटे अली के पास प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद मामले की जांच की गई। जांच में लापरवाही सामने आने पर डीआईजी जेल ने डिप्टी जेलर और वार्डन को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया था। जेल अधिकारियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है। अली को सुरक्षा कारणों से जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। इसके बावजूद उसके पास से भारी मात्रा में कैश और अन्य सामान मिले।

अतीक की हत्या के बाद अली को हाई सिक्योरिटी बैरक में किया गया था शिफ्ट 

बता दें कि अली अतीक अहमद का दूसरे नंबर का बेटा है। अली 24 फरवरी 2023 को वकील उमेश पाल और उनके दो पुलिस गार्डों की सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में भी आरोपी है। अली प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ ​​जानू से मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में वांछित है। उसने 2022 में कोर्ट में सरेंडर किया था और तब से वह नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। पिता और चाचा की हत्या के बाद अली को हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *